भास्कर न्यूज | जांजगीर छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज को एक सफल और मजबूत संगठन बनाने का संकल्प लिया गया। समाज के प्रदेश अध्यक्ष जवाहर यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि हमारा उद्देश्य समाज द्वारा तय किए गए सभी लक्ष्यों को प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे बिना किसी भय, स्वार्थ, राग-द्वेष के निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के सभी सदस्यों को समान रूप से लाभ मिले और उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि समाज की समस्त गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए संविधान के तहत मिलकर कार्य करें, तभी एक सशक्त समाज की स्थापना संभव है। समारोह में संरक्षक गणेशराम यादव, खोलबहरा यादव, रामबिलास यादव, पंचूराम यादव, बहादुर यादव, तेरस यादव, सीताराम यादव, अशोक यादव, गनपत यादव, रविशंकर यादव, काशीराम यादव, इतवारी यादव, बद्री यादव, रामचंद यादव, चन्दराम यादव, सुरीत यादव, जगमोहन यादव, प्रमोद यादव टिकारी, भुवन यादव, बाबूलाल यादव, गोलन यादव आदि उपस्थित थे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया संकल्प नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष शिवशंकर यादव, सचिव रमेश यादव, सहसचिव रामकुमार यादव, कोषाध्यक्ष पुनाऊ राम यादव, कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन यादव और अश्वनी यादव शामिल हैं। इनके साथ ही महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष किरण यादव ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।


