हसदेव क्षेत्र में सुरंग बनाकर कोयले का अवैध उत्खनन

हसदेव क्षेत्र में सुरंग बनाकर कोयले का अवैध उत्खनन
अनूपपुर।
एसईसीएल हसदेव क्षेत्र अंतर्गत कुरजा उप क्षेत्र अंतर्गत ए सीम कोयला खदान जो कि वर्ष 2023 में बंद हो चुकी है लेकिन आज भी यहां कोयला खदान के मुहाड़े में सुरंग बनाकर कोयले का अवैध रूप से उत्खनन किया जा रहा है। अपनी जान जोखिम में डालकर लोग कोयले का उत्खनन कर रहे हैं जिले में पूर्व में भी इस तरह से कोयला उत्खनन के दौरान दुर्घटनाएं हो चुकी है। 1 वर्ष पूर्व ही राजनगर क्षेत्र में इसी तरह से कोयला उत्खनन किए जाने के दौरान मौत हो चुकीथी। वर्तमान में ए सीम बंद कोयला खदान से कोयले का लगातार उत्खनन जारी है। जहां इसकी चोरी करते हुए ईट भट्ठे  में इस कोयले की आपूर्ति की जा रही है। कालरी प्रबंधन कोयले की उक्त चोरी रोकने और सुरंग पटाने गंभीर नजर आती है जिसके कारण यहां कालरी प्रबंधन मुहाडे को बंद कर कोयला उत्खनन रोकने का प्रयास करती है उसके अगले ही दिन फिर से कोयला चोर इसे दोबारा खोलकर कोयला चोरी करने लग जाते हैं। रविवार को कॉलरी प्रबंधन ने कोयला उत्खनन किए जाने वाली जगह पर पहुंचकर मुहाडे में मुनादी किए जाने के साथ ही इसे बंद कराया गया। खदान से कोयला चोरी के दौरान गैस रिसाव होने पर लोगों की जान भी यहां जा सकती है लेकिन इसके बावजूद कोयला चोरी में लगे हुए लोग इससे बाज नहीं आ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *