प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया

प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया
अमरकंटक।
पवित्र नगरी अमरकंटक के श्री दिगंबर जैन सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र अमरकंटक में भी प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का पावन पुनीत जनकल्याणक महोत्सव पूरे उत्साह उमंग उल्लास पूर्ण वातावरण में भव्य आयोजन कर पूरे विधि विधान के साथ जैन समाज के लोगों ने परंपरागत ढंग से मनाया। इस पावन अवसर पर प्रातः 8 बजे आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक अभिषेक शांति धारा का धार्मिक आयोजन पूरे विधान से किया गया तथा प्रातः 9 बजे  अगले चरण में 1008 भक्तामर महामंडल का भावपूर्ण भव्य अनुष्ठान पूजन अर्चन धार्मिक विधि विधान से किया गया। उल्लेखनीय है कि भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर जैन मंदिर परिसर में 12 बजे विशाल नगर भंडारा भोजन प्रसाद नागरिकों बाहर से आए भक्त श्रद्धालुओं दूरस्थ क्षेत्रों से आए भक्ति प्रेमी सज्जनों को भोजन प्रसाद लाइन में बैठकर कराया गया इसमें लगभग 5 हजार से भी अधिक लोगों ने बैठकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया। सायंकाल 7 बजे 48 दीपों का भक्तांबर पाठ एवं महाआरती किया गया। इसके साथ ही इस पावन उपलक्ष्य पर रात्रि 8 बजे जबलपुर की युवा संगीतकार खुशी जैन द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन के तहत गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित हुआ। भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक महोत्सव में प्रमुख रूप से श्रीमंत सेठ प्रमोद जैन बिलासपुर, धर्मेश जैन नितिन जैन पेंड्रा, प्रकाश चंद जैन, वीरेंद्र जैन, राकेश जैन, देवेंद्र जैन, पंकज जैन, निलेश जैन, सोनू जैन, मोनू जैन, सीताराम जैन, राजू जैन, महेश जैन, दया जैन, ब्रह्मचारी दीपक जैन, गौरव जैन, सुनील जैन, मनोज जैन, राजेंद्र जैन, आदित्य जैन। महिलाओं में सुषमा जैन, वंदना जैन, ज्योति जैन, संध्या जैन, सविता जैन, निधि जैन, आदि प्रमुख रूप से पूजन पाठ पूजन पाठ धार्मिक विधान शांति धारा भक्तामर आदि कार्यक्रमों में शामिल एवं उपस्थित रहे इसके साथ ही अमरकंटक नगर परिषद अध्यक्ष पार्वती सिंह उईके, विमला दुबे, सावित्री सिंह, उषा सिंह उईके, दिनेश द्विवेदी, जगमोहन शर्मा पत्रकार, धनंजय तिवारी, उमाशंकर पांडेय, श्रवण उपाध्याय, सोमू दुबे आदि प्रमुख रूप से जैन मंदिर के कार्यक्रम में उपस्थित होकर शामिल रहे। भोजन भंडारा शाम 5ः30 बजे तक निरंतर चला रहा लोगों की भारी भीड़ इस दौरान रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *