गुमला जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सोमवार को भरनो प्रखंड के अम्बेरा गांव में 21 वर्षीय बिनीता उरांव का शव पेड़ पर बने फंदे से लटकता मिला। बिनीता दो बच्चों की मां थी। परिजन इसे आत्महत्या बता रहे हैं। हालांकि अब तक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सुबह घर से निकली थी पर वापस नहीं आई परिजनों के अनुसार, बिनीता कल अपने मायके गई थी। शाम में ही वो वापस आ गई थी। सोमवार की सुबह शौच की बात कह घर से निकली थी। जब काफी देर तक वो वापस नहीं लौटी तो बिनीता के पति चामा उरांव उसे ढूंढ़ने निकले। कुछ आगे चलने पर डोबा टंगरा में एक पेड़ पर उसका शव लटकता मिला। परिजन खुदकुशी की आशंका जाहिर कर रहे ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, परिजन खुदकुशी की आशंका जाहिर कर रहे हैं। हालांकि परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। माना जा रहा है कि घरेलू विवाद में बिनीता ने सुसाइड किया हो। बिनीता की शादी चामा उरांव से 2018 में हुई थी पुलिस भी प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है, पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद स्थिति स्पष्ट होनी की बात कह रही है। बिनीता की शादी चामा उरांव से 2018 में हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे हैं। बिनीता चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। पुलिस पारिवारिक विवाद को आत्महत्या का संभावित कारण मान रही है। मामले की जांच जारी है। ————————————- ये भी खबर पढ़िए हजारीबाग में युवक ने किया सुसाइड; पुलिस प्रताड़ना का आरोप:कपड़े की दुकान में काम करता था युवक, 1.40 लाख के विवाद में पूछताछ हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र के शिवपुरी में 25 वर्षीय युवक सौरभ सिन्हा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक वहीं के एक कपड़े की दुकान में काम करता था। आत्महत्या के पीछे की वजह 1.40 लाख रुपए का विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दुकानदार ने इस मामले में बड़ा बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सौरभ को पूछताछ के लिए बुलाया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सौरभ पर अत्यधिक दबाव बनाया। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। पढ़िए पूरी खबर…


