हस्तशिल्प मेले में खेती की तकनीक सीख रहे शहरवासी:काजरी ने चेरी की थीम पर बनाया टमाटर, किसानों को दे रहे फसलों की जानकारी

पश्चिमी राजस्थान का हस्तशिल्प मेला पूरे परवान पर है। मेले में देशभर से करीब 700 से अधिक हस्तशिल्पियों ने अपनी स्टाल लगाई है। अनूठी स्टॉल को देखकर यहां आने वाले लोग भी आकर्षित हो रहे हैं। इसी बीच मेले में आने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए काजरी की ओर से भी स्टॉल सजाई गई है। जहां पर आने वाले लोगों को खेती की नई तकनीक और कम पानी में किस प्रकार से अधिक से अधिक फसल ले सकें। इसके इसको लेकर जानकारी दी जा रही है। स्टॉल पर मौजूद काजरी के सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यहां पर काजरी के वैज्ञानिकों की ओर से की गई नई-नई रिसर्च के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। इस पर इसके साथ ही आज के समय में किस प्रकार से आधुनिक खेती कर किसान अधिक उपज लेने के साथ ही अपनी इनकम भी बढ़ा सके इसको लेकर जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा स्टॉल पर काजरी की ओर से तकनीक के जरिए विकसित की गई चेरी की नई किस्मत चेरी टमाटर, बाजरे के कुरकुरे सहित अन्य अनुसंधान की किस्म के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। स्टॉल पर सोहन मोठड़ा, राजेश राजपुरोहित भी यहां आने वाले लोगों को तकनीक के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *