हाइजीन हैबिट्स से बीमारियों से करें बचाव

खाना खाने से पहले और बाहर से आने के बाद साबुन से हाथ धोना बेहद जरूरी है। इससे बैक्टीरिया और वायरस का खतरा कम होता है। {सुबह और रात सोने से पहले ब्रश करने की आदत दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखती है। मुंह की बदबू और कैविटी से भी बचाव होता है। {रोजाना नहाने से शरीर की गंदगी और पसीना साफ होता है। इससे त्वचा संक्रमण की संभावना घटती है। रोज बदले हुए और धुले कपड़े पहनना जरूरी है, खासकर अंदरूनी कपड़े। इससे फंगल इंफेक्शन का खतरा कम होता है। {बड़े और गंदे नाखूनों में कीटाणु जमा हो सकते हैं। समय-समय पर उन्हें काटना चाहिए। {खुला भोजन मक्खियों और धूल के संपर्क में आकर संक्रमित हो सकता है। हमेशा खाने को ढककर रखें। {साफ और फिल्टर किया हुआ पानी पीना जरूरी है। दूषित पानी कई बीमारियों की वजह बन सकता है। {अपना निजी तौलिया और रूमाल इस्तेमाल करें। साझा उपयोग से संक्रमण फैल सकता है। रूमाल या कोहनी से मुंह ढकने की आदत दूसरों को संक्रमण से बचाती है। { बिस्तर और तकिए के कवर नियमित रूप से बदलें। साफ वातावरण अच्छी नींद और बेहतर स्वास्थ्य देता है। लुधियाना| तेजी से बदलती जीवनशैली में लोग काम और भागदौड़ में इतने व्यस्त हो गए हैं कि व्यक्तिगत स्वच्छता पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी हाइजीन आदतें अपनाकर कई प्रकार के संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाव संभव है। नियमित रूप से हाथ धोना, साफ पानी पीना, ताजे व स्वच्छ भोजन का सेवन, नाखूनों की सफाई, रोज स्नान और साफ कपड़े पहनना बेहद जरूरी है। बाहर से घर लौटने पर हाथ-मुंह धोना और समय-समय पर सैनिटाइजर का उपयोग संक्रमण के खतरे को कम करता है। इसके अलावा, दांतों की नियमित सफाई और व्यक्तिगत वस्तुओं को साझा न करना भी महत्वपूर्ण है। सही स्वच्छता आदतें न केवल शरीर को स्वस्थ रखती हैं, बल्कि व्यक्ति का आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं और उसे सामाजिक रूप से अधिक सहज बनाती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *