बालोद| अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के राजनांदगांव- गुंडरदेही मार्ग पर ग्राम भरदाकला के पास हाइवा की टक्कर से ई-रिक्शा चालक कचांदुर निवासी अशोक चंद्राकर (50 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं मृतक का भाई सुरेश कुमार घायल हो गया। दोनों सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। अर्जुन्दा थाने में हाइवा चालक के खिलाफ धारा 106 (1), 125(ए), 281 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को शाम 4.30 बजे ई-रिक्शा चालक राजनांदगांव की ओर से एक गांव के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर कचांदुर लौट रहा था, जबकि हाइवा अर्जुंदा से राजनांदगांव की ओर जा रहा था। भरदाकला के पास दोनों गाड़ी की टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से अर्जुन्दा पुलिस ने वाहन में फंसे चालक को बाहर निकाला। वहीं घायल को अर्जुन्दा अस्पताल पहुंचाया।


