बालोद| जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर अर्जुन्दा मुख्य मार्ग पर भागवत सोनकर मकान के सामने हाइवा वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजा गोटिया (24) निवासी टिकरी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 22 दिसंबर शाम 4.25 बजे बाइक में सवार राजा कहीं जा रहा था। इस दौरान मेन रोड अर्जुदा में हाईवा वाहन के चालक ने सामने से ठोकर मार दी। राजा के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। अर्जुंदा थाने में हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।


