रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, पटवारी निलंबित

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर कोरिया जिले के पटना तहसील में पदस्थ पटवारी अमरेश कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 23 दिसंबर को सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की गई, जिसमें वे हल्का नंबर 06 अमहर रा.नि.मं. क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय कार्य के बदले पैसे की मांग करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच और कार्रवाई की। जारी आदेश के अनुसार, पटवारी अमरेश कुमार पाण्डेय का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत उल्लंघन माना गया, जिसे कदाचार की श्रेणी में माना है। निलंबन अवधि के दौरान पाण्डेय को शासन के नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैकुंठपुर कार्यालय में निर्धारित किया है, जहां उन्हें प्रशासनिक निर्देशों का पालन करना होगा। जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार और शासकीय कार्यों में अनियमितता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वायरल वीडियो में पटवारी की संलिप्तता दिखाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *