भास्कर न्यूज | रायगढ़ शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार हाइव की चपेट में आने से बाइक चालक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर चक्काजाम शुरू कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण मुआवजा की मांग को लेकर चक्काजाम करते रहे। तहसीलदार मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को तत्काल सहायता राशि दी। उसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी। जानकारी के अनुसार केराझर गांव के पास दोपहर 1 बजे तेज रफ्तार हाइवा चालक की लापरवाही से बाइक सवार कन्हैया पटेल मुरारीपाली की मौत हो गई। मृतक युवक काम के सिलसिल में गांव से निकलकर मेन रोड़ ही पहुंचा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। घटना को हाइवा चालक युवक को कुचलकर मौके पर फरार हो गया। जिससे बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। भूपदेवपुर पुलिस थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव ने बताया कि हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। वाहन चालक फरार हो गया है। वहीं परिजन मुआवजा की मांग को लेकर बैठे थे। मुआवजा मिलने के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।


