झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में धनबाद में पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान धनबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई। अदालत ने डालसा की रिपोर्ट पर सभी पक्षों को जवाब सौंपने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को निर्धारित की है।


