हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजीव सोगरवाल:महासचिव पद पर रिकॉर्ड वोटों से जीते दीपेश शर्मा; नई कार्यकारिणी में 6 महिलाएं

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के 42वें अध्यक्ष राजीव सोगरवाल निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेन्द्र शांडिल्य को 532 वोटों से हराया। सोगरवाल को 1741 और महेन्द्र शांडिल्य को 1209 वोट मिले। महासचिव पद पर दीपेश शर्मा ने रिकॉर्ड 2 हजार 748 मतों से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष के दो पदों पर एडवोकेट अनुराग कलवाटिया और सुनील शर्मा ने जीत दर्ज की है। संयुक्त सचिव के पद पर हिमांशी मीणा विजयी रही हैं। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के चुनाव गुरुवार को हुए थे। शुक्रवार को रिजल्ट घोषित किया गया। बार और बेंच के बीच समन्वय स्थापित करना प्राथमिकता
जीत के बाद राजीव सोगरवाल ने कहा कि वे वकीलों के हित में पार्किंग, रजिस्ट्री से संबंधित समस्याओं को हल करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा- बार और बेंच के बीच समन्वय स्थापित करना भी उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। किस पद पर कौन रहा विजयी नव निर्वाचित कार्यकारिणी में 6 महिलाएं शामिल
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी में 6 महिलाएं चुनी गई हैं। इनमें 5 पदाधिकारी और एक कार्यकारिणी सदस्य के पद पर विजयी हुई हैं। इसके साथ ही कार्यकारिणी के 8 सदस्यों पर भी 8 वकील निर्वाचित हुए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों की सूची हाईकोर्ट में बम की धमकी के बीच हुआ था मतदान
राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। इसमें करीब 86 प्रतिशत वकीलों ने वोटिंग की थी। हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की लगातार धमकी मिल रही थी। ऐसे में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हाईकोर्ट में मतदान कराया गया था। जयपुर बार एसोसिएशन में 90 प्रतिशत वोटिंग
दी बार एसोसिएशन जयपुर के चुनावों में करीब 90 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां करीब 4,566 वकील वोटर थे। इसमें 4,119 वकीलों ने वोटिंग की। एसोसिएशन के 21 पदों के लिए 66 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष पद पर 7, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए 5, महासचिव पद पर 8 और संयुक्त सचिव पद पर 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव सम्पन्न कराने के लिए करीब 250 वकीलों की टीम बनाई गई। पूरी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की गई। वहीं सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए 100 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। जयपुर बार को मदर बार भी कहा जाता है। जयपुर में अधिकतर वकीलों ने इसी बार से अपने करियर की शुरुआत की है। ऐसे में इस बार का अपना महत्व है। पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन के निर्विरोध चुनाव
पारिवारिक बार एसोसिएशन के चुनाव भी आज निर्विरोध सम्पन्न हुए। अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से डीएस शेखावत को चुना गया है। वहीं महासचिव पद पर पंकज अरोड़ा, उपाध्यक्ष पद पर नईमुद्दीन अंकित, संयुक्त सचिव पद पर जितेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष पद कुलदीप शर्मा सहित 7 पदाधिकारी और कार्यकारिणी के 5 सदस्यों का निर्विरोध चुनाव हुआ। —
ये खबर भी पढ़िए… बम की धमकी के बीच हाईकोर्ट-बार में 86 प्रतिशत मतदान:परिणाम कल, परिसर में डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीमें तैनात रहीं राजस्थान हाईकोर्ट को लगातार चौथे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद आज होने वाली सुनवाई को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया। (पढ़िए पूरी खबर) JDA में 17 साल से नहीं हुई प्लॉट की रजिस्ट्री:सड़कें दलदल में बदल चुकीं; दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेग्मेंट में रोज लोगों से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। नगर निगम, JDA, PWD, ट्रैफिक पुलिस सहित कई विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *