हाईकोर्ट में पंजाब जिला परिषद चुनाव पर सुनवाई आज:कांग्रेस प्रधान बोले-ट्रांसपेरेंसी लोकतंत्र की आत्मा, मतगणना की वीडियोग्राफी हो

पंजाब में चल रहे पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा दायर जनहित याचिका पर आज सुनवाई होगी। इसमें मांग की गई है कि 17 दिसंबर को होने वाली मतगणना प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी करवाई जाए। याचिका में वीडियोग्राफी, स्टोरेज, एक्सेस और जवाबदेही को नियंत्रित करने के लिए एक समान और आवश्यक गाइडलाइंस बनाने की भी मांग की गई है। याचिका में यह दलील दी गई यह जनहित याचिका कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने वकील निखिल घई के माध्यम से दायर की है। उन्होंने अदालत में दलील दी है कि यह याचिका “पंजाब राज्य में जिला परिषद चुनावों की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को सुरक्षित रखने के हित में” दायर की गई है। राजा वड़िंग ने कहा कि मतगणना की वीडियोग्राफी एक सरल, उचित और संवैधानिक रूप से स्वीकार्य व्यवस्था है। इससे न तो चुनाव प्रक्रिया में कोई बाधा आती है और न ही मतदान की गोपनीयता भंग होती है। बल्कि इससे जवाबदेही बढ़ती है, गड़बड़ियों पर रोक लगती है और चुनाव के बाद होने वाले विवाद कम होते हैं। लोगों को गिनती देखने का अधिकार कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि चुनावों में शक की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। इसी लिए मैंने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में वोटों की गिनती की वीडियोग्राफी की मांग की है। लोगों को यह देखने का अधिकार है कि हर वोट सही तरीके से गिना जाए। ट्रांसपेरेंसी लोकतंत्र की आत्मा है। जानिए पंजाब में कैसे होती है मतगणना….. बैलेट बॉक्स / ईवीएम लाना मतगणना की शुरुआत अवैध वोट अलग किए जाते हैं राउंड वार गिनती प्रत्याशियों के एजेंट मौजूद रहते हैं अंतिम परिणाम की घोषणा प्रमाण पत्र दिया जाता है मतगणना पर विवाद की स्थिति

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *