हाईवे पर लहंगा पहने दुल्हन ने बुलेट दौड़ाई:कानपुर का VIDEO, हेलमेट नहीं पहने, REEL शूट की गई; एक्शन में पुलिस

कानपुर में एक दुल्हन का बुलेट चलाते हुए वीडियो सामने आया है। यह वीडियो महाराजपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें लहंगा पहने और दुल्हन की तरह सजी लड़की बुलेट पर फर्राटा भर रही है। लड़की ने हेलमेट भी नहीं लगाया। हाईवे पर REEL बनाई गई। अब पुलिस सड़क सुरक्षा में लापरवाही बताते हुए एक्शन की तैयारी कर रही है। वीडियो नेशनल हाईवे फतेहपुर से कानपुर लेन का है। इसमें दुल्हन बीच-बीच में एक हाथ से बुलेट चलाती नजर आ रही है। महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया- मामले की जांच कराई जाएगी और उचित कार्रवाई होगी। ऊपर फोटो पर क्लिक कर VIDEO देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *