पंतोरा| जिले के बलौदा मार्ग पर स्थित पंतोरा-खिसोरा के छाता जंगल क्षेत्र में पिछले तीन महीनों में कई मवेशियों की मौत हो चुकी है। लगातार बढ़ रही घटनाओं के बावजूद अब तक मवेशियों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। गुरुवार रात एक तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आकर एक मवेशी की मौत हो गई। मवेशी के शरीर पर घसीटे जाने के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर दो अन्य मवेशियों और एक कुत्ता का शव भी सड़ रहा हैं, जिससे इलाके में दुर्गंध और प्रदूषण फैल रहा है। जिम्मेदार विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाएं सिर्फ कागजों तक सिमटकर रह गई हैं। इससे मवेशियों की जान जा रही है।


