हाई मास्ट लाइट पड़ी खराब क्षेत्र में छाया रहता है अंधेरा

भास्कर न्यूज|गुमला शहर के ज्योति संघ मार्ग में लगा हाई मास्क लाइट लंबे समय से खराब है। जिस कारण लाखों की यह लाइट शोभा की वस्तु बनकर रह गई है और लोगों को मुंह चिढ़ा रही है। लाइट के नहीं जलने की कई बार शिकायत स्थानीय प्रशासन को दी गई। पर अब तक लाइट की मरम्मति नहीं हो पाई। जबकि यहां पर अभी दुर्गा पूजा का माहौल है। भव्य पूजा की जा रही है। यदि लाइट की मरम्मति हो जाती, तो सहुलियत होगी। साथ ही लाइट के नहीं जलने पर यहां पर अंधेरा छाया रहता है। जिससे अनहोनी की आशंका बनी रहती है। चूंकि यह मुख्य चौराहा है। जहां दर्जनों घर-दुकानें है। अंधेरे की स्थिति में चोरी का भय भी बना हुआ है। आवागमन में भी बद्री गुलशन, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता व सिंटू चौधरी के अनुसार शुरू में लाइट जलती थी। लाइट के जलने से सुविधा मिल रही थी। प्रकाश व्यवस्था बहाल रहने से आसपास रोशनी रहती थी। किसी प्रकार का भय नहीं रहता था। लेकिन अब महीनों से यह खराब पड़ा हुआ है। जबकि निकाय को इसपर ध्यान देना चाहिए। यह मुख्य सड़क में लगा लाइट है। यदि इसकी मरम्मति अब तक नहीं हो पाई है, तो गली-कूचों की प्रकाश व्यवस्था कैसी होगी। नप के सिटी मैनेजर हेलाल अहमद ने कहा कि यदि लाइट नहीं जल रही है, तो इसकी खराबी की जांच टीम के द्वारा करवाते है। इसके बाद इसकी मरम्मति कराई जाएगी। लोगों को असुविधा न हो। इसका ख्याल रखा जाएगा। अगर आप भी बताना चाहते हैं जनहित के किसी मुद्दे या समस्या के बारे में… तो उससे जुड़ी डिटेल और फोटो-वीडियो अपने नाम पते के साथ हमें,9431421095, 9431193614 या 9304635411 नंबर पर वॉट्सएप कीजिए। लोहरदगा|केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल रजक ने संपूर्ण लोहरदगा वासियों से आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस के उपलक्ष्य पर कलश स्थापना शोभा यात्रा देवी मंदिर पावरगंज से निकाली जाएगी। शोभायात्रा पारंपरिक ढ़ोल नगाड़ा, झंडा पताका व माता रानी की उद्घोष के साथ देवी मंदिर पावरगंज से निकलकर अमला टोली, थाना टोली, शास्त्री चौक होते हुए श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ स्थल गुदरी बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। वहीं उन्होंने सभी सनातनियों से शोभायात्रा में शामिल होकर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति का सहयोग करने की अपील की। गुमला|जिले में सरकारी आदेश के बाद 25 सितंबर तक डेटा ट्रांसफर को लेकर जमीन रजिस्ट्री और म्यूटेशन का कार्य बंद रहने से जमीन क्रेता-विक्रेता की परेशानी बढ़ गई है। इससे पूर्व भी अधिवक्ताओं के हड़ताल के कारण लगातार एक माह से अधिक समय तक इक्का-दुक्का ही जमीन की रजिस्ट्री हो पाई थी। पुनः 19 से 25 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन और म्यूटेशन बंद रहने से जमीन खरीदने और बेचने के इच्छुक लोग परेशान हैं। जमीन खरीदने के बाद भी जमीन मालिकों को इंतजार करना पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *