गुमला|लायंस क्लब गुमला ने विश्व शांति दिवस के अवसर पर एक समारोह आयोजित किया। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद ने की। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रीजन चेयरपर्सन अशोक कुमार जायसवाल उपस्थित थे। अध्यक्ष ने विश्व शांति के महत्व पर जोर दिया और कहा कि हमें आपसी सहयोग से शांति को बढ़ावा देने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत विश्व शांति के लिए सदैव कार्य करता रहता है और हमें इस दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। अशोक ने लायंस इंटरनेशनल द्वारा विश्व शांति के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया और शपथ ग्रहण कराया। मौके पर ओम प्रकाश साहू, विशाल कुमार बिट्टू, शिवकुमार लाल, सरस्वती प्रसाद, शशि किरण जयसवाल, सरिता देवी, जयकांत राय, सुदामा साहू, सुनील कुमार थे।


