गुमला: नगर भवन की स्थिति बदतर, मरम्मत की दरकार

गुमला|शहर का नगर भवन इन दिनों बदतर स्थिति में है। यहां प्राय: सरकारी कार्यक्रम के अलावे अन्य आयोजन होते है। जिससे नगर परिषद को मोटी राजस्व की प्राप्ति होती है। लेकिन इसे संवारने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। लिहाजा यह भवन खंडहर सा हो रहा है। मंचीय स्थान के ऊपर का कवर गिर गया है। वहां पर एक कपड़ा ढ़ंक कर इसे छुपाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी प्रकार दरवाजे-खिड़की भी जंग खा रहे है। जबकि जिले के वरीय अधिकारी व पदाधिकारी अक्सर कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए जाते है। मगर किन्ही का ध्यान उस ओर नहीं गया है। लोगों ने इसकी मरम्मति की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *