हाजी मुश्ताक बने तंजीम जमीयतुल कुरैश संस्थान के अध्यक्ष

भास्कर संवाददाता | चूरू जामिया अरबिया इस्लामिया दारुल उलूम संस्थान में तंजीम जमीयतुल कुरैश संस्थान के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी डॉ. मुस्तकीम अली शेख की देखरेख में हुए चुनाव में हाजी मुश्ताक कुरैशी को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं हाजी मोहम्मद याकूब थीम को उपाध्यक्ष, अब्दुल जब्बार को सचिव, मोहम्मद फारुक कुरैशी सहायक सचिव, हाजी अलाउद्दीन कुरैशी को कोषाध्यक्ष तथा रफीक अकबर हुसैन, हाजी मोहम्मद शरीफ, आबिद बहलीम, मोहम्मद सलीम कुरैशी, फारुक कुरैशी, मुफ्ती वहाब, मोहम्मद रफीक कुरैशी, आवेश कुरैशी, आदिल व हाजी गुलाम नबी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। उपाध्यक्ष हाजी याकूब थीम ने संस्थान की गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में बताते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। सदर हाजी मुश्ताक कुरैशी ने आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *