चूरू में हुए कार्यक्रम में सैनी ने दूसरी बार ली अभिभाषक संघ अध्यक्ष् की शपथ

भास्कर संवाददाता | चूरू जिला अभिभाषक संघ चूरू की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम जिला अभिभाषक संघ के सभागार में हुआ। 13 दिसंबर को कोर्ट परिसर में बार के चुनाव में एडवोकेट नरेंद्र सैनी ने अध्यक्ष पद पर दूसरी बार निर्वाचित हुए थे। सैनी के साथ ही उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट अभिषेक नाई, महासचिव संजय खान, सचिव मो. कैफ खिलजी, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा व पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर एडवोकेट कन्हैयालाल गुर्जर निर्वाचित हुए। एडवोकेट ओमप्रकाश वर्मा को प्रवक्ता मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को जिला जज रविंद्र कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। निर्वाचित अध्यक्ष बोले-नए कोर्ट परिसर के निर्माण में गति लाएंगे : शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष सैनी ने पूर्व अध्यक्ष के रूप में गत एक वर्ष का प्रतिवेदन एवं लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए बार के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि अभिभाषक संघ चूरू के खाते में 5.30 लाख पहले से हैं तथा 4.5 लाख की राशि समेत कुल करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा बचत हो चुकी है। इस राशि से आगामी वर्षों में अधिवक्ता हित के कार्य करते हुए इसे और अधिक बढ़ाने का लक्ष्य लिया गया। उन्होंने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम पारित करवाने तथा स्वीकृत हो चुके नवीन कोर्ट परिसर के नव निर्माण में गति लाने का भी संकल्प दोहराया। जिला अभिभाषक संघ के संरक्षक एडवोकेट बीरबल सिंह लांबा ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का तथा अच्छे प्रबंधन के लिए चुनाव समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट संतोष सैनी तथा एड गजेंद्र खत्री को सम्मानित किया गया। विशिष्ट न्यायाधीश सोनिका पुरोहित, योगिता पारीक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरीश कुमार तथा मजिस्ट्रेट शिवानी तथा पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र सिंह शेखावत सहित जिला अभिभाषक संघ के सदस्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। संचालन एडवोकेट बजरंग शर्मा ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *