यूपी में SIR ड्यूटी में लगे एक और टीचर BLO की मौत हो गई। हाथरस में मंगलवार सुबह एक टीचर BLO कमलकांत शर्मा की हार्टअटैक से मौत हो गई। वो अपने घर पर चक्कर खाकर गिर पड़े। परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। कमलकांत की पत्नी नीलम शर्मा ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के फोन आते थे। काम का बहुत दबाव था। यूपी में अब तक 9 बीएलओ की मौत हो चुकी है। 3 BLO ने सुसाइड किया। 3 की हार्ट अटैक और 1 की ब्रेन हेमरेज से मौत हुई। कल संभल में SIR ड्यूटी में लगे सहायक बीएलओ अरविंद कुमार (40) की सोते-सोते मौत हो गई थी। इस बीच गोंडा की एक महिला BLO नीलम मिश्रा ने 2 महीने के बच्चे को गोद में लेकर SIR का काम पूरा कर लिया। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। दरअसल, बूढ़ादेवर गांव के प्राथमिक स्कूल बूथ पर तैनात शिक्षामित्र नीलम ने बताया- पूरे काम को 12-13 दिनों में पूरा किया। बूथ में 781 वोट दर्ज थे। दो दिन घर-घर जाकर फॉर्म बांटे। इसके बाद कैंप लगाकर फॉर्म भरवाए और काम पूरा कर के दिखाया। यूपी में SIR से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…


