हाथी ने गाड़ा गांव में तीन लोगों का घर किया क्षतिग्रस्त, अनाज खाया

कामडारा|प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत गाडा़ गांव में बीती रविवार की रात को एक हाथी ने गाड़ा गांव के पौलुस मुंडा, मेरी इंदवार, पुष्पा उरांव के घर को क्षतिग्रस्त कर घर में रखा अनाज को चट कर डाला। इसके बाद घर में बनाकर रखा हुआ हंड़िया को भी चट कर नशे में झूमते हुए गांव चंदा टोली पहुंचा। वहीं जैसे ही ग्रामीणों की नजर हाथी पर पड़ी लोगों ने एकजुट होकर बक्सपुर होते हुए उक्त जंगली हाथी को गांव बाम्हनडीह जंगल की ओर खदेड़ कर भगाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वही सोमवार को शाम होते ही उक्त जंगली हाथी गांव गरई की ओर वापस लौटकर ड्राइगन फ्रुट के बगान में तोड़ फोड़ करने में लगा हुआ था। नवंबर व दिसंबर में काफी नुकसान पहुंचाया: ग्रामीण इलाका टुरुण्डू बनटोली, पोजे, गांव रामतोलया और किसनी मे गत वर्ष नवंबर व दिसंबर माह के अंदर जंगली हाथियों के द्वारा काफी नुकसान पहुंचाया था। 26 नवंबर को गांव रामतोलया पहानटोली मे हाथी के धकेल कर गिरा दिए जाने के कारण एक नाबालिग अनमोल तोपनो का दाहिना हाथ टूट गया है। 10 दिसंबर को गांव किसनी में धान की खेतगए फ्रांसिस तोपनो को उठाकर फेंक दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *