हाथी ने महिला को पटककर मार डाला, ग्रामीण घायल:रामानुजगंज के चाकी में जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, घरों को भी तोड़ा

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम चाकी में सोमवार सुबह दंतैल हाथी के हमले से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हाथी ने एक वृद्ध को उठाकर पटक दिया। घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। हाथी के हमले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के ग्राम चाकी में सोमवार सुबह करीब 3 बजे जंगली हाथी पहुंचा। हाथी ने बाथरूम जाने के लिए घर से बाहर निकली राधिका भुइयां (36 वर्ष) को हाथी ने पकड़ लिया। महिला घर के पास पहुंचे हाथी को अंधेरे मे नहीं देख सकी। हाथी ने महिला को उठाकर पटक दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घर के बाहर सो रहे ग्रामीण को पटका, दहशत
हाथी ने चाकी में ही घर के बाहर सो रहे टिभाली सिंह (60 वर्ष) को भी उठाकर पटक दिया। हादसे में टिभाली सिंह घायल हो गया। घटना की सूचना पर वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाथी के हमले में लगातार मौत को लेकर ग्रामीणों ने जमकर नाराजगी जताई। वन विभाग और पुलिस की टीम ने ग्रामीणों को समझाइश दी एवं ग्रामीण के शव को कब्जे में लेकर रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल टिभाली राम को जिला अस्पताल बलरामपुर में दाखिल किया गया है। उसका उपचार किया जा रहा है। हाथी के हमले में लगातार मौत
जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव ने बताया कि करीब डेढ़ महीने में हाथी के हमले में कई लोगों की मौत हो चुकी है। हाथी ने लगभग पंद्रह से बीस घरों को हाथी ने नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग से हाथी विचरण क्षेत्र में फेंसिंग कराने और हाथी मित्र दल में स्थानीय युवाओं को वन विभाग के द्वारा ट्रेनिंग देकर भर्ती कराने की मांग की है। मृतक के परिजन को अस्थाई नौकरी पर रखने की मांग की गई है। देर रात चाकी पहुंचा था हाथी
रेंजर निखिल सक्सेना ने बताया कि, बीती रात करीब 9.30 बजे हाथी वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र से होकर बलरामपुर होते हुए चाकी पहुंचा था। हाथी की मौजूदगी की मुनादी आसपास के गांवों में कराई गई है। कल बगरा सर्किल में हाथी ने दो घरों को भी नुकसान पहुंचाया है। विभाग के द्वारा तत्कालीन सहायता राशि 25 हजार रुपये परिजनों को प्रदान की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *