हादसा:बगैर इंडिकेटर सड़क पर खड़ी ट्रक से टकराकर दो भाइयों की हुई मौत

पुसौर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। ठेंगागुड़ी गांव के एक परिवार का बड़ा भाई काम के सिलसिले में रायगढ़ तो छोटा भाई कबड्डी देखने ग्राम तेतला गया था। वापसी में दोनों साथ ही गांव के लिए निकले थे, लेकिन सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गए। ट्रक बगैर इंडिकेटर के खड़ी थी। राजेन्द्र कुमार सिदार (33) सीसीटीवी लगाने का काम करता था। सोमवार सुबह वह काम के सिलसिले में बाइक से रायगढ़ गया था। शाम को लौटते समय उसने छोटे भाई राजीव लोचन सिदार (26) को फोन कर साथ चलने कहा। दोनों एक ही बाइक से ठेंगागुड़ी के लिए रवाना हुए। रात करीब 9 बजे रैबार के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रक से जा टकराई। ट्रक अंधेरे में बिना इंडिकेटर, रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत के खड़ा था। अचानक सामने आए ट्रक से बचने का मौका नहीं मिला और बाइक सीधे उसमें घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। ड्राइवर को झपकी आई और ट्रेलर से भिड़ गई बस रतनपुर के पास नेशनल हाइवे पर खड़ी ट्रेलर से बस टकरा गई। हादसे में बस ड्राइवर और कंडक्टर सहित 12 लोग घायल हो गए। रायपुर कंपनी की बस बिहार के औरंगाबाद से चली थी और रतनपुर तक 545 किलोमीटर दूरी बस ने एक ही ड्राइवर के हाथों पूरी की। रातभर जागने के कारण ड्राइवर को झपकी आ गई और बस ट्रेलर से टकरा गई। बस रात 8 बजे औरंगाबाद से रवाना हुई थी और रतनपुर में सुबह 5 बजे हादसा हुआ। यानी 9 घंटे तक एक ही ड्राइवर बस चला रहा था, जबकि दूसरा ड्राइवर गाड़ी में सो रहा था। घायलों में से 5 को सिम्स रेफर किया गया। नशे में धुत कार सवार ने स्कूटी सवारों को कुचला, 4 घायल बगीचा के मेन रोड में दुर्गा मंदिर के सामने नशे में धुत्त कार सवार ने एक स्कूटी सवारों को कुचल दिया। इस स्कूटी में बगीचा के व्यापारी व कांग्रेस नेता प्रकाश जैन (60) अपने भतीजे के दो बच्चे दक्ष (6) और कान्हा (12) के साथ घर की कामवाली युवती पिंकी (22) के साथ सवार होकर अपने घर जा रहे थे। हादसे में प्रकाश जैन और उनके दोनों पोतों को गंभीर चोटें आई हैं। बगीचा के सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया था। जहां प्रकाश जैन और दक्ष की हालत स्थित है। जबकि कान्हा को 24 घंटे बाद तक होश नहीं आ पाया है। बताया जाता है कि सोमवार की शाम 7:30 बजे प्रकाश जैन अपनी दुकान बंद कर अपने दोनों परातों और घर में काम करने वाली युवती पिंकी के साथ अपने घर जा रहे थे। पिंकी स्कूटी चला रही थी। दक्ष और कान्हा बीच में बैठे थे और प्रकाश स्वयं पीछे बैठे थे। सामने से तेज गति से आ रही कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *