गिरिडीह | औद्योगिक क्षेत्र चतरो िस्थत बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री में सोमवार देर रात काम के दौरान हादसा में मरने वाले मजदूर राजा राम कुशवाहा की पत्नी को 17 लाख रुपए का मुआवजा िमला। जिसमें से एक लाख रुपया नकद और 16 लाख रुपया बैंक खाता में कारखाना प्रबंधन ने मंगलवार को राशि भेज दी। मृतक के परिजनों, मजदूर संगठन और राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बीच डीसी रामनिवास यादव और श्रमायुक्त ने प्रबंधन से समन्वय स्थापित किया और मुआवजा राशि भुगतान करने का निर्देश दिया। परिणामस्वरूप मृतक की आश्रिता पत्नी खुशबू देवी को वर्क मेन्स कम्पनसेशन एक्ट 1923 के तहत 1 लाख रुपया नकद जिसमें दाह संस्कार के लिए 50,000 और 50,000 अनुदान राशि के रूप में दिया गया है। इसके साथ ही 16 लाख रुपए की राशि उनके बैंक खाते में आरटीजीएस की गई।


