बालोद| एनएच-930 पर ग्राम कुम्हारखान पुलिया के पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से पुरूर ढाबा के मैनेजर विवेक आनंद साहू घायल हो गया। ग्राम छेड़िया निवासी विवेक ने बताया कि शुक्रवार को ढाबा बंद होने के बाद स्कूटी से ग्राम छेडिया जा रहा था। इस दौरान ग्राम कुम्हारखान के पास पीछे से आ रही अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। स्कूटी सहित गिरने से चेहरे, नाक, पैर में चोट लगने पर राहगीरों ने एंबुलेंस से गुरूर अस्पताल ले गए। वहां से धमतरी के अस्पताल में इलाज कराकर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा। पुरूर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


