भास्कर न्यूज| महासमुंद राष्ट्रीय कौशल विकास निगम एनएसडीसी व राज्य माध्यमिक शिक्षा मिशन द्वारा संचालित नवीन व्यावसायिक पाठ्यक्रम कृषि व बैंकिंग के विद्यार्थियों का 10 दिवसीय 80 घंटे का इंटर्नशिप कार्यक्रम समापन के पश्चात स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद के कक्षा 11 वीं व 12 वीं के विद्यार्थियों का 10 दिवसीय इंटर्नशिप श्री वेद माता गायत्री गौशाला ग्राम भलेसर एवं चंद्राकर कृषि फार्म कनेकेरा महासमुंद आयोजित किया गया। बैंकिंग के विद्यार्थियों को बैंक ऑफ़ बड़ोदा में इंटर्नशिप कराया गया 10 दिवस पूर्ण होने के पश्चात सभी को मानदेय राशि एवं प्रमाण पत्र संस्था के प्राचार्य श्री एच के आचार्य उप प्राचार्य सी एल चंद्राकर व सभी वरिष्ट व्याख्याताओं की उपस्थिति में प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। एवं बच्चो को इंटर्नशिप के लाभ के बारे में जानकारी देते हुए व्यावसायिक प्रशिक्षक कृषि बसंत कुमार साहू एवं व्यावसायिक प्रशिक्षक बैंकिंग श्वेता चंद्राकर के द्वारा इंटर्नशिप के दौरान किये गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया।


