हाफ मैराथन ‘रफ्तार के सूरमे’ कल, तैयारियां पूरी

भास्कर न्यूज | जालंधर नेशनल आई केयर और लेसिक हब की ओर से 30 मार्च को आयोजित की जाने वाली हाफ मैराथन ‘रफ्तार के सूरमे’ की तैयारियों की समीक्षा के लिए वीरवार को बैठक की गई। इस बारे में डॉ. पीयूष सूद, गगन लूथरा, डॉ. रुचि सिंह गौड़, राजेश बाहरी ने बताया कि इसमें तीन इवेंट होंगे। धावकों को 21 किलोमीटर दौड़ के लिए सुबह 5:30 बजे, 10 किलोमीटर के लिए सुबह 6 और 5 किलोमीटर के लिए सुबह 6:30 बजे रवाना किया जाएगा। हाफ मैराथन का उद्देश्य नशा रहित स्वस्थ समाज, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वर्ल्ड आई डोनेशन और विमन इंपावरमेंट है। दौड़ शुरू होने से पहले परिंदे अकादमी से राजन सियोल सभी धावकों के साथ वार्मअप सेशन करेंगे। दौड़ सरकारी आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज से शुरू होगी और विधिपुर फाटक से वापस स्पोर्ट्स कॉलेज में समाप्त होगी। डॉ. सूद ने यह भी बताया की 30 मार्च को होने वाली हाफ मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन के माध्यम से इकट्ठी की जाने वाली राशि से 100 जरूरतमंद मरीजों की आंखों के निशुल्क कैट्रिक ऑपरेशन भी किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौड़ में 5 किलोमीटर 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर में प्रथम पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले धारकों को नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *