लाहौद| हायर सेकेंडरी लाहोद में वीर साहेबज़ादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान एवं उनके आदर्श मूल्यों को सम्मानित करने उद्देश्य से वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग के विजय दिवाकर, संरक्षण अधिकारी, कौशल्या सोनवानी, वित्तीय साक्षरता अधिकारी, शाला विकास समिति के अध्यक्ष दुलार पटेल जी के आतिथ्य में, संस्था के प्राचार्य के. पी. साहू की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। शाला विकास समिति के अध्यक्ष दुलार पटेल जी द्वारा वीर साहेबज़ादे की वीरता और बलिदान को याद किया। प्राचार्य द्वारा आज बलिदान दिवस के अवसर पर इतिहास से देश प्रेम और अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय में रंगोली, चित्रकारी, कविता, भाषण और गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएँ तनुश्री, गूंजा वर्मा, देविक, संस्कार, लक्ष्मी, दुर्गा, मानसी, नागेश्वरी, त्रिषा, कामेश्वरी, चंचल और विभा ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रुद्र कुमार चंद्रवंशी और सतीश शुक्ला द्वारा किया गया।


