जालंधर| केएमवी की प्रिंसिपल डॉ. अमिता शर्मा ने अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में गेस्ट लेक्चर दिया, जिसमें उन्होंने सामाजिक एवं संगठनात्मक संरचनाओं में नैतिकता विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने वसुधैव कुटुम्बकम् की अवधारणा पर विशेष ज़ोर दिया। इसके साथ ही आचार संहिता के महत्व तथा कॉर्पोरेट परिवेश में नैतिक आचरण के लाभों पर भी अपने विचार साझा किए। इस मौके पर आर्य शिक्षा मंडल के अध्यक्ष चंद्रमोहन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केएमवी का नाम रोशन करने के लिए डॉ. अमिता शर्मा की सराहना की।


