हिंगलाज माता मंदिर को मिलेगी 10 लाख की राशि:विधायक चिटनिस ने मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के 5वें स्थापना दिवस पर की घोषणा

बुरहानपुर के दाऊदपुरा स्थित श्री हिंगलाज माता मंदिर में रविवार शाम विशेष समारोह का आयोजन किया गया। गुप्त नवरात्रि और बसंत पंचमी के अवसर पर हिंगलाज माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का पांचवां स्थापना दिवस मनाया गया। सकलपंच श्री सोमवंशीय सहस्त्रार्जुन क्षत्रिय (छतरी) समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक अर्चना चिटनीस ने शिरकत की।सामूहिक आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विधायक चिटनीस ने मंदिर निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की विशेष विधायक निधि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंदिर, धर्म और सनातन संस्कृति भारत की पहचान है। समाज की प्रमुख महिलाओं ने बताया कि यह प्राचीन मंदिर है, जिसका जीर्णोद्धार पूर्व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की सांसद निधि और विधायक अर्चना चिटनीस की विधायक निधि से किया गया है। पांच वर्ष पूर्व मंदिर में हिंगलाज माता की नई मूर्ति की स्थापना की गई थी। तब से प्रतिवर्ष बसंत पंचमी पर स्थापना दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में सरदार पटेल मंडल अध्यक्ष महेंद्र राठौर, विजय वारुड़े, रितेश सरोदे सहित समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। समाज की महिलाओं ने मंदिर के जीर्णोद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *