रोटरी क्लब गुना रॉयल द्वारा निशुल्क कृत्रिम पैर शिविर का आयोजन 11-12 मार्च को रोटरी रॉयल भवन परिसर, साईं दृष्टि स्कूल में किया जाएगा। शिविर में भाग लेने के लिए 5 मार्च तक पंजीयन कराना अनिवार्य है। रोटरी रॉयल अध्यक्ष अंकुर दुसाज और सचिव सुयश देव ने बताया कि शिविर महावीर दिव्यांग सहायता समिति कोटा के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में कृत्रिम पैर लगाने के साथ पुराने कृत्रिम पैरों की मरम्मत भी निशुल्क की जाएगी। चेयरमैन अजिताभ श्रीवास्तव ने बताया कि जिन व्यक्तियों के हाथ कोहनी से 4 इंच नीचे तक हैं, उन्हें कृत्रिम हाथ भी लगाए जाएंगे। आयाेजन की तैयारियों और प्रचार प्रसार के लिए रॉयल क्लब अध्यक्ष अंकुर दूसाज, पंकज जैन, अजिताभ श्रीवास्तव, समाजसेवी विकास जैन नखराली, आयुष जैन, निखिल अरोरा सहित क्लब के सदस्यों ने सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर बैनर लगाकर शिविर का प्रचार किया जा रहा है। अध्यक्ष ने बताया कि शिविर में भाग लेने के लिए 5 मार्च तक पंजीयन कराना जरूरी है। इसके बाद पंजीयन मान्य नहीं होंगे। शिविर में पैर के साथ पुराने कृत्रिम पैर में किसी प्रकार का सुधार भी निशुल्क उपलब्ध हाेगा।


