हिंडालको प्रबंधन को दी शुभकामनाएं

लोहरदगा|सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी दीपक सर्राफ ने नववर्ष के अवसर पर हिंडालको बॉक्साइट एंड कोल माइंस एंड मिनरल्स प्रबंधन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हिंडालको माइन्स के अध्यक्ष बृजेश कुमार झा, वरीय खान उपाध्यक्ष शत्रुजीत कुमार सिंह, अकाउंट प्रबंधक अरविंद कुमार बुच्चीवाला, खान महाप्रबंधक राजेश रंजन अंबाष्टा, महाप्रबंधक (सेफ्टी) अजय पांडे, सहायक महाप्रबंधक (एचआर) चिन्मय दास, ट्रांसपोर्ट हेड अभिषेक कुमार सिंह एवं जितेंद्र सिंह को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान दीपक सर्राफ ने सभी पदाधिकारियों को राम दरबार का प्रारूप एवं श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *