हिंदू क्रांति सेना ने ब्यावर में बनाया नया प्रभारी:सेवानिवृत्त पटवारी चंद्रप्रकाश को मिली जिम्मेदारी, गौ-रक्षा और धर्मांतरण पर रखेंगे नजर

ब्यावर में अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया, जिसमें सेवानिवृत्त चंद्रप्रकाश पटवारी को ब्यावर का नया प्रभारी नियुक्त किया गया। चांग गेट स्थित अन्नपूर्णा भोजनालय के पास आयोजित इस बैठक में क्षेत्र की दो प्रमुख चुनौतियों – गौ-रक्षा और धर्मांतरण पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। नवनियुक्त प्रभारी पटवारी ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि वे जिले के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर गौ-रक्षा अभियान को मजबूत करेंगे। उन्होंने हर सब डिविजन में गौशालाओं की स्थापना और मौजूदा गौशालाओं की व्यवस्था में सुधार का संकल्प लिया। पटवारी ने क्षेत्र में बढ़ते धर्मांतरण पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ब्यावर में बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की उपस्थिति का मुद्दा भी उठाया। उनके अनुसार, अजमेर में बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद यह संभावना है कि ब्यावर में भी सैकड़ों बांग्लादेशी सोने-चांदी के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, जिन्होंने अपने पते तक बदल रखे हैं। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से तीन प्रमुख मांगें की हैं – अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजना, धर्मांतरण पर रोक लगाना और गौशालाओं के लिए विशेष व्यवस्था करना। बैठक में जिलाध्यक्ष सोमेश भारती के साथ जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र धानका, सूरज मेघवंशी, सोनू चौहान, विशाल माथुर और कौशल जाटोलिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *