नोखा के मोहनपुरा में गंदे पानी की सप्लाई:100 से अधिक घरों में दूषित जल से लोग परेशान, बीमारियों का खतरा

राजस्थान के नोखा स्थित मोहनपुरा के रामदेव मन्दिर के पास मोहल्ले में पिछले दो दिनों से जारी गंदे पानी की सप्लाई से स्थानीय निवासी परेशान हैं। क्षेत्र के करीब 100 से अधिक परिवार इस समस्या से जूझ रहे हैं। मोहल्लेवासी पुरुषोत्तम हाटिला के अनुसार, पीने के पानी में सीवरेज का मिश्रण होने की आशंका है। पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों के कारण या तो पेयजल लाइन या सीवरेज लाइन में लीकेज हो गया है, जिससे घरों में आने वाले पानी में दुर्गंध आ रही है। स्थानीय निवासियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर समस्या से अवगत कराया, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से नाराज लोगों में रोष व्याप्त है। दूषित जल की आपूर्ति से क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। जलदाय विभाग की लापरवाही और पुरानी पड़ चुकी पाइपलाइनों की समय पर मरम्मत न होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान किया जाए और पुरानी पाइपलाइनों को नई लाइनों से बदला जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *