भास्कर न्यूज| अमृतसर हिंदू धार्मिक समाज के जत्थे ने महाजन सभा के प्रधान गुलशन महाजन की अगुवाई में माता चिंतपूर्णी मंदिर के खुले दर्शन दीदार किए। शिवाला भाग भाइयां मंदिर से बस से रवाना हुए जत्थे ने रास्ते में मां चिंतपूर्णी का गुणगान भी किया। सभी ने मिलकर मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद हासिल किया। सभी भक्तों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। इस मौके पर भक्त संजीव अरोड़ा, गगन मेहरा, विजय रोली, राकेश महाजन, राम प्रकाश, रमेश शर्मा, बिट्टू, सुरेश सूद, वासु ने मां का आशीर्वाद हासिल किया।


