हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा

भास्कर न्यूज | सरायकेला हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को हिंदूवादी संगठनों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में शामिल युवकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. जेएन दास के नेतृत्व में जिले के आदित्यपुर टोल ब्रिज मोड़ मुख्य सड़क से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवा झंडा लिए सैकड़ों की संख्या में युवक शामिल हुए। पदयात्रा कर बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल लोग जमशेदपुर रवाना हुए। इस मौके पर मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई। जुलूस को लेकर आदित्यपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इधर, आदित्यपुर में भी कई हिंदूवादी संगठनों का जुटान हुआ, जहां से जुलूस की शक्ल में रैली निकाली गई, जो जमशेदपुर की ओर रवाना हुई। रैली में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक बबलू सिंह, संजय सरदार आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *