हिंदू सम्मेलनों को लेकर वक्ता प्रशिक्षण वर्ग हुआ

प्रतापगढ़| जिले में प्रस्तावित 101 हिंदू सम्मेलनों की तैयारी को लेकर रविवार को वक्ता प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सभी सात खंड अवलेश्वर, देवगढ़, पीपलखूंट, दलोट, अरनोद, धरियावद एवं प्रतापगढ़ नगर के वक्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा हिंदू सम्मेलनों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की। मुख्य वक्ता नारायणलाल गमेती ने हिंदू सम्मेलनों के माध्यम से समाज में होने वाले सकारात्मक परिवर्तन पर प्रकाश डाला। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन एवं सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर जानकारी देते हुए कहा कि इन सम्मेलनों के माध्यम से हिंदुत्व का विराट स्वरूप समाज के सामने आएगा और हिंदू समाज में जागरण एवं एकता की भावना सुदृढ़ होगी। बैठक की अध्यक्षता तुलसीराम मीणा ने की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *