हिंदू सम्मेलन में हिंदुओं को संगठित होने प्रेरित किया गया

भास्कर न्यूज | नवापारा -राजिम नवापारा की पावन धरा पर बस्ती क्रमांक 03 में हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु हिन्दू सम्मलेन आयोजन समिति द्वारा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक “हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य हिन्दू समाज को मजबूत करने तथा सनातन धर्म के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए था। कार्यक्रम के प्रारंभ में दुर्गा शक्ति समिति नवापारा के द्वारा भजन एवं हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ किया। मुख्य अतिथि संत देवकर साहेब असंगदेव कबीर सोनपैरी संचालक थे। अध्यक्षता डॉ. उमा गुप्ता संरक्षिका गायत्री परिवार, मुख्य वक्ता संजय दुबे, प्रांत संपर्क प्रमुख छत्तीसगढ़ प्रांत, गोपाल यादव सह प्रांत कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संतोष मखीजा हिन्दू सम्मेलन समिति अध्यक्ष, नवल साहू, शिव तिवारी, योगेश यादव ने भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात सांस्कृतिक आयोजन में नन्ही सी बालिका भवानी कंसारी के “ऐ गिरी नंदिनी”गीत सुनकर सभी मंत्र मुग्ध हुए, काजल, वर्षा, लेखनी, निहारिका , तुषार साहू, राजेंद्र पाल ने सरस्वती वंदना, स्वागत नृत्य, सुवा गीत, देशभक्ति नृत्य, गीत कि मनमोहक प्रस्तुति दी। लगभग 50 लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवकर साहब ने हिंदुत्व पर अपने विचार रखते हुए कहा हिंदुस्तान को विदेशी आक्रांताओं और लुटेरों ने अनेकों बार लूटा। मुख्य वक्ता संजय दुबे प्रांत संपर्क प्रमुख ने अपने उद्बोधन में कहा असंगठित हिंदू समाज को हिंदुत्व के आधार पर संगठित करने का विचार कर एक सौ वर्ष पूर्व डॉ. हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। अध्यक्षीय उद्बोधन में समाजसेवी डॉ. उमा गुप्ता ने समाज के व्यवस्था परिवर्तन हेतु पंच परिवर्तन पर जोर देते हुए कहा पर्यावरण का संरक्षण हम सब की विशेष जिम्मेवारी है पानी, बिजली बचाना, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना और हरियाली कि लिए पेड़ लगाना हम सब का कर्तव्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *