हिंदू सम्मेलन; वाहन रैली निकाली, कलश, शोभायात्रा आज निकलेगी

भीलवाड़ा | विराट हिंदू सम्मेलन के तत्वावधान में शनिवार को सकल हिंदू समाज की ओर से सालासर बालाजी बस्ती, शास्त्रीनगर में वाहन रैली का आयोजन किया। विराट हिंदू सम्मेलन के अध्यक्ष प्रदीप कांकरिया ने बताया कि हिंदू समाज के उत्थान, संगठन, जागरण एवं सांस्कृतिक प्रबोधन के उद्देश्य से इस विराट हिंदू सम्मेलन हो रहा है। शोभायात्रा प्रभारी बृजेश पारीक ने बताया कि रविवार को कलश यात्रा निकलेगी, जो सम्मेलन स्थल कम्युनिटी हॉल सोनी हॉस्पिटल पहुंचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *