हिंदू सम्मेलन 29 को, तैयारी शुरू

भास्कर न्यूज | शंकरगढ़ सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन और सेवा के 100 साल पूरे होने पर हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में 29 दिसंबर को प्रस्तावित भव्य हिंदू सम्मेलन के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य हिंदू समाज में जागरण, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता को नई ऊर्जा प्रदान करना रहा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने 100 वर्षों की यात्रा में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में अहम भूमिका निभाई है। इसी क्रम में आयोजित होने वाला हिंदू सम्मेलन समाज को अपनी संस्कृति, धर्म और परंपराओं के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगा। सम्मेलन के माध्यम से हिंदू समाज को संगठित कर सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान आरएसएस के संघ चालक मनोज गुप्ता ने कहा हिंदू समाज की शक्ति उसकी एकता और सांस्कृतिक मूल्यों में निहित है। खंड संचालक महादेव और सहखंड संचालक द्वारिका यादव ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाला प्रयास है। बैठक में आशीष केसरी, अंबुज यादव, दिनेश, अनिल यादव, शैलेष सिंह, धीरज कश्यप, मणिकांत सोनी, बुधन गुप्ता, विश्वनाथ कश्यप सहित अन्य स्वयंसेवक व पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने सम्मेलन की सफलता के लिए अपने-अपने सुझाव रखे और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शंकरगढ़ के स्टेडियम ग्राउंड में होगा। आगामी दिनों में गांव-गांव और मोहल्लों में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को सम्मेलन से जोड़ा जाएगा, ताकि 29 दिसंबर को होने वाला हिंदू सम्मेलन हिंदू जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *