हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी:सोलंगनाला में वाहनों की आवाजाही रोकी, शीतलहर-कोहरे का डबल अटैक, 19 जगह तापमान 5°C से नीचे गिरा

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिला की ऊंची चोटियों पर आज दोपहर के वक्त ताजा बर्फबारी हुई। अटल टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल समेत रोहतांग दर्रा, कोकसर, शिंकुला पास और लाहौल घाटी में स्नोफॉल हो रहा है। कुल्लू जिला प्रशासन ने बर्फबारी के बाद फिसलन बढ़ने से सोलंग नाला से आगे वाहनों की आवाजाही रोक दी है। अब केवल 4×4 वाहन की अटल टनल भेजे जा रहे है। बर्फ को देखकर टूरिस्ट के चेहरे खिल उठे है। मौसम विभाग (IMD) ने आज और कल कुल्लू, लाहौल स्पीति, चंबा व किन्नौर जिला की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा। कोल्ड वेव और कोहरे से गिरा पारा ऊंचे इलाकों में शीतलहर और मैदानी इलाकों में कोहरे से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। प्रदेश के 5 शहरों का तापमान माइनस में चला गया है, जबकि 19 शहरों में 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। लाहौल स्पीति के ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस -10.2 डिग्री तक लुढ़क चुका है। किन्नौर के कल्पा का पारा माइनस -4.2 डिग्री, सोलन माइनस -0.6, कुकुमसैरी माइनस -6.7 और नारकंडा में माइनस -1.5 डिग्री तक गिर गया है। कुफरी में 0.4 डिग्री, सियोबाग 0 डिग्री, रिकांगपियो में 0.1 डिग्री के साथ पारा जमाव बिंदू के आसपास पहुंच गया है। सोलन का पारा पहली बार माइनस में गया इस विंटर सीजन में सोलन का तापमान पहली बार माइनस में गया है। शिमला का पारा भी पहली बार 2.6 डिग्री तक लुढ़का है। मौसम विभाग के अनुसार- पहाड़ों पर जब तक अच्छी बारिश-बर्फबारी नहीं होती तब तक शुष्क ठंड परेशान करती रहेगी। अधिकतम तापमान भी कम बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान भी कम हुआ है। हमीरपुर के अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 3.6 डिग्री की गिरावट आने के बाद पारा 15.1 डिग्री और ऊना का पारा सामान्य से 3.2 डिग्री कम होने के बाद 15.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अगले तीन दिन कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक मैदानी क्षेत्रों में अगले चार दिन सुबह 10 बजे तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज भी सुबह के वक्त ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिला में कोहरा छाया रहा। सुंदरनगर में इससे विजिबिलिटी 100मीटर तक गिर गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *