हिमाचल के बिलासपुर में बादल फटने से तबाही:10 गाड़ियां दबी; धर्मपुर में लैंडस्लाइड से 8 घरों को खतरा, केंद्र के 7 मंत्री भेजे

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के नयनादेवी विधानसभा में बीती रात को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। इससे नम्होल में 10 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गई। यहां कई घरों को भी नुकसान की सूचना है। भारी बारिश के बाद जगह जगह लैंडस्लाइड से कई किसानों की जमीन भी बह गई है। वहीं, मंडी जिला के धर्मपुर के सपड़ी रोह गांव में भी सुबह चार बजे पहाड़ी से बड़ा लैंडस्लाइड हो गया। इससे कई घरों को खतरा पैदा हो गया है। इसके बाद, प्रशासन ने 8 घरों को खाली करवा दिया गया है। बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी के कई भागों में पूरी रात तेज बारिश हुई। आज (शनिवार) और कल भी 10 जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है। यह अलर्ट किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में जारी किया गया है। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। केंद्र ने हिमाचल में भेजे 7 मंत्री, आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे इस बीच प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद केंद्र सरकार ने 7 केंद्रीय राज्य मंत्री हिमाचल भेजने का फैसला किया है। कुछ मंत्री हिमाचल पहुंच गए हैं। ये जो कि 15 सितंबर तक चंबा, मंडी व कुल्लू के आपदा क्षेत्रों में जाकर नुकसान का आकलन करेंगे। वापस लौटने पर सभी मंत्री प्रधानमंत्री मोदी को रिपोर्ट सौंपेंगे। केंद्रीय राज्य महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर आज मनाली, बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री शांतनु ठाकुर बंजार, हाईवे एंड ट्रांसपोर्ट राज्य मंत्री अजय टम्टा 14 व 15 सितंबर को सराज, मंडी व कुल्लू, ट्राइबल अफेयर मंत्री दुर्गा दास उइके आज व कल भटियात-भरमौर में होंगे। वहीं मिनिस्टर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जितिन प्रसाद, एजुकेशन मिनिस्टर डॉ. सुकांता मजूमदार और हेल्थ एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री जाधव राव गणपत राव इन तीनों का कार्यक्रम अभी तय नहीं है। यहां देखे बारिश से नुकसान के PHOTOS… पल-पल के अपडेट को लाइव ब्लॉग देखें..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *