उदयपुर में मकान मालिक द्वारा किराएदार की हत्या के मामले में आज सायरा में भारी विरोध प्रदर्शन जारी है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने कस्बे को पूरी तरह से बंद करा दिया है। सायरा से रणकपुर और भानपुरा जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया गया है। बड़ी संख्या में लोग सायरा बस स्टैंड पर धरने पर बैठ गए हैं। आक्रोशित लोग मृतक के परिवार को 51 लाख रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के साथ ही आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग पर अड़े हैं। तनाव को देखते हुए तहसीलदार सुरेश मेहता और सायरा थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात हैं और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। सबसे पहले समझिए क्या था मामला… अब देखिए, प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS… सायरा में करणी सेना का प्रदर्शन, मुआवजे की मांग
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन सिंह धरने पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग और पुलिस खुद आरोपी मकान मालिक दिनेश बंसल को साइको प्रवृत्ति का बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी 5 महीने पहले कलेक्ट्रेट में नकली पिस्टल लेकर घुस गया था। जीवन सिंह ने सवाल उठाया कि इतनी जानकारी होने के बावजूद पुलिस प्रशासन और आरोपी के परिवार वालों ने इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगर ध्यान दिया गया होता कि आरोपी आगे कोई अनहोनी कर सकता है, तो शायद यह घटना नहीं होती। —- हत्याकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…. मकान मालिक ने किराएदार के सीने में 4-बार चाकू मारा,मौत:बिजली बिल को लेकर हुआ था विवाद, बचाने आई पत्नी पर भी किया हमला उदयपुर में मकान मालिक ने अपने किराएदार की हत्या कर दी। बिजली बिल को लेकर मकान मालिक और किराएदार में विवाद हो गया। इतने में मकान मालिक ने किराएदार के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ 4 वार किए। बचाने आई किराएदार की पत्नी पर भी हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर


