हिमाचल के बिलासपुर में बादल फटा, मंडी में लैंडस्लाइड:10 गाड़ियां मलबे में दबीं, सड़क बही; 15 सितंबर से मानसून की वापसी संभव

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के नम्होल में शुक्रवार देर रात बादल फटा। इससे 10 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं। सड़कें भी बह गई, कई घरों को भी नुकसान पहुंचा। वहीं, मंडी जिले के धर्मपुरमें सपड़ी रोह गांव में शनिवार सुबह 4 बजे लैंडस्लाइड हुई। कई घर मलबे से घिर गए हैं। 8 घर खाली कराए गए हैं। राज्य में बारिश-बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 386 पहुंच गय है। राज्य में इस सीजन में सामान्य से 43% ज्यादा बारिश हो चुकी है। एक जून से 12 सितंबर के बीच 678.4mm बारिश होती है, इस बार 967.2mm बारिश हो चुकी है। यूपी के उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 23cm ऊपर है। यहां 80 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 100 से ज्यादा परिवार बेघर हैं। फर्रुखाबाद में गंगा के किनारों का कटान तेज हो गया है। ग्रामीण अपने मकानों को खुद तोड़ रहे हैं। ईंट-सरिया निकालकर साथ ले जा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी 15 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से शुरू हो सकती है। आमतौर पर मानसून 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से लौटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह लौट जाता है। इस साल मानसून ने 24 मई को केरल में दस्तक दी थी, जो 2009 के बाद सबसे जल्दी 8 दिन पहले थी। इसके बाद यह पूरे देश में 9 दिन पहले यानी 29 जून तक फैल गया, अमूमन यह 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर करता है। देशभर में बारिश का डेटा मैप में देखें… देश में अब तक 835.2mm बारिश, सामान्य से 7% ज्यादा देश में अब तक 836.2mm बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 778.6mm मानी जाती है। यानी इस बार 7% ज्यादा बारिश हुई है। उत्तर-पश्चिम भारत में 720.4mm बारिश हुई, जो सामान्य से 34% ज्यादा है। एक स्टडी के मुताबिक पिछले 50 साल में मानसून पीरियड हर दशक में करीब 1.6 दिन लंबk हुआ है। यानी वापसी हर दशक में थोड़ी-थोड़ी देर से हो रही है। देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *