हिमाचल के माउंट रियो परगियल पर फहराया तिरंगा:सेना और 17 नागरिकों की टीम ने किया सफल आरोहण, पूह से शुरू हुआ था अभियान

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भारतीय सेना और नागरिकों ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत किन्नौर के माउंट रियो परगियल का सफल आरोहण किया। अभियान 23 अगस्त 2025 को पूह से शुरू हुआ। एवीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, उत्तर भारत एरिया, लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा ने इसका शुभारंभ किया। अभियान में 17 नागरिक और सेना के जवान शामिल थे। सैन्य दल ने मार्गदर्शन और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली। आरोहण से पहले टीम को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसमें रॉक क्लाइम्बिंग, जुमरिंग, रैपलिंग और बेस सुरक्षा शामिल थी। प्रतिकूल मौसम का किया सामना टीम ने नाको से यात्रा शुरू की। फिर बेस कैंप, एडवांस बेस कैंप और समिट कैंप की यात्रा की। रास्ते में कई बार प्रतिकूल मौसम का सामना करना पड़ा। लेकिन टीम ने हार नहीं मानी और शिखर पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। पूह में आयोजित फ्लैग-इन समारोह में टीम के साहस की सराहना की गई। सेना के अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान सेना और नागरिकों के बीच विश्वास और सहयोग का उदाहरण है। यह ऑपरेशन सद्भावना की भावना को मजबूत करता है। यह अभियान भारत की साहसिक भावना का प्रतीक है। साथ ही यह सैन्य-नागरिक संबंधों को मजबूत करने में सेना की प्रतिबद्धता दर्शाता है। इस सफलता ने प्रकृति की चुनौतियों पर मानव संकल्प की विजय को साबित किया है। यहां देखें ऑपरेशन से जुडे़ फोटो…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *