हिमाचल के मुख्यमंत्री केरल पहुंचे:कांग्रेस विधायक दल की ले रहे मीटिंग, कल सीनियर नेताओं के साथ बनाएंगे चुनावी रणनीति, हाईकमान ने बनाया ऑब्जर्वर

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दोपहर बाद दिल्ली से केरल पहुंचे। कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें केरल विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी बना रखा है। केरल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। लिहाजा चुनाव की रणनीति और बेहतर चुनावी रणनीति के लिए हिमाचल सीएम को जिम्मा दिया गया है। सीएम सुक्खू का विधायक अनवर सादात और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग ले रहे सुखविंदर सुक्खू अब केरल कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग ले रहे हैं। यह देर शाम तक चलेगी। इसमें चुनाव की रणनीति तैयार की जा रही है। अगले कल वह केरल कांग्रेस के सीनियर नेताओं से चर्चा करेंगे। इस दौरान विधानसभा चुनाव जीतने के लिए रणनीति बनाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ उनके राजनीतिक सलाहाकार सुनील बिट्टू भी केरल गए हैं। सीएम सुक्खू 4 को दिल्ली लौटेंगे केरल से लौटने के बाद सुखविंदर सुक्खू पार्टी हाईकमान को दिल्ली में इसकी रिपोर्ट करेंगे। वह 4 अप्रैल को वापस दिल्ली लौटेंगे और 5 अप्रैल को शिमला आ सकते हैं। सीएम आज सुबह ही दिल्ली से केरल के लिए उड़े। जाहिर है कि सुखविंदर सुक्खू अगले तीन-चार दिन प्रदेश में नहीं मिलेंगे। इसके बाद आठ अप्रैल को अहमदाबाद में होने वाले कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने के लिए सीएम दोबारा प्रदेश से बाहर जाएंगे। यहां देखे सीएम सुक्खू की केरल में स्वागत की PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *