एमसीबी जिले के ग्राम पंचायत घुटरा में धुनौटी नदी के किनारे अवैध कोयला खनन के दौरान दो मजदूरों की मिट्टी में दबने से मौत मामले में आक्रोशित मृतकों के परिजन और ग्रामीण बुधवार को मनेंद्रगढ़ कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों के साथ पूर्व विधायक गुलाब कमरो भी मौजूद थे। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बतादें कि मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में मिट्टी धंसने से 2 लोगों की मौत हो गई थी। 2 ग्रामीण कोयला खदान में अवैध तरीके से खनन करने गए थे। दोनों ही 25 मार्च से लापता थे। परिजनों को इसकी जानकारी भी नहीं थी। हादसे में मरने वाले दोनों मजदूर इंद्रपाल अगरिया (50) और राजेश अगरिया (35) ग्राम पंचायत घुटरा के अगरिया पारा के रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक, ठेकेदार और भाजपा नेता मनीष राय मंगलवार शाम दोनों को अपने साथ ले गए थे। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे। घटना के पांच दिन बाद दोनों मृतकों के शव बाहर निकाल लिए गए थे। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि एक स्थानीय ठेकेदार अवैध रूप से कोयला निकलवा रहा था। हादसे के बाद ठेकेदार ने न तो परिजनों को सूचना दी और न ही उनके फोन कॉल का जवाब दिया। बुधवार को आक्रोशित मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मनेंद्रगढ़ कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों के साथ पूर्व विधायक गुलाब कमरो भी मौजूद थे। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों से मिले पूर्व विधायक इससे पहले पूर्व विधायक गुलाब कमरो घटना में मारे गए दोनों मजदूरों के घरवालों से मुलाकात की। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा, घटना के दो-तीन दिन बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में दोषी कौन है। इसकी जांच होनी चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा, ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार मनीष राय मजदूरी के नाम से गांव के दो मजदूरों को साथ ले गया था, लेकिन उसने घटना के समय न ही मजदूरों की मदद की और न ही उसने गांव वालों को इसके बारे में बताया। इस मामले में पुलिस जांच करें और दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें। ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की इस घटना से आक्रोशित होकर मृतकों के परिजन और सैकड़ों ग्रामीण मनेंद्रगढ़ कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों के साथ पूर्व विधायक गुलाब कमरो भी मौजूद थे। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार मनीष राय जब काम के लिए दो लोगों को साथ ले गया था। ऐसे में दोनों की मजदूरों की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है। थाना प्रभारी सुनील तिवारी और एसडीओपी ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि विवेचना के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।


