हिमाचल के 4 जिलों में शीतलहर:12 शहरों में माइनस में तापमान, कुकुमसैरी में –11.2°C तक लुढ़का, इस सीजन की सबसे ठंडी रात

हिमाचल प्रदेश में बीती रात (बुधवार) इस विंटर सीजन की सबसे ठंडी बीती। राज्य के 12 शहरों में तापमान जमाव बिंदू से नीचे यानी माइनस में चला गया है। लाहौल स्पीति के कुकुमसैरी में -11.2 डिग्री तक लुढ़क गया है। ताबो का पारा -8.9 डिग्री, कल्पा का -3.6, मनाली का -1.4 डिग्री और सोलन का पारा भी -1.8 डिग्री तक लुढ़क चुका है। इस बीच बीती रात व आज सुबह के वक्त मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर और कांगड़ा के पालमपुर में अत्यधिक शीतलहर महसूस की गई। मौसम विभाग ने पहले ही इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर रखा था। शीतलहर चलने से ठंड में इजाफा हुआ है। इसी तरह, मैदानी क्षेत्रों में आज सुबह के वक्त कोहरा भी छाया रहा। बिलासपुर में इससे विजिबिलिटी 150 मीटर तक गिर गई। कोहरे और शीतलहर चलने से पहाड़ों पर नए साल में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे गिर गया है। पालमपुर के तापमान में सबसे ज्यादा 5.1 डिग्री की गिरावट पालमपुर में नॉर्मल से 5.1 डिग्री नीचे गिर के बाद तापमान 0.0 डिग्री रह गया है। सोलन का पारा नॉर्मल से 3.4 डिग्री नीचे गिरने के बाद -1.8 डिग्री, मंडी का 3.3 डिग्री कम होने के बाद 1.0 डिग्री, हमीरपुर का 3.4 डिग्री कम होने के बाद 1.4 डिग्री और धर्मशाला का सामान्य से 2.4 डिग्री कम होने के बाद 3.5 डिग्री सेल्सियस रह गया है। इसी तरह, ऊना को छोड़कर अन्य सभी शहरों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इन शहरों में 5 डिग्री से नीचे तक लुढ़का तापमान शिमला में भी तापमान 2.2 डिग्री, धर्मशाला 3.5, नाहन 4.8, पालमपुर 0.0, कांगड़ा 0.6, मंडी 1.0, बिलासपुर 2.5, हमीरपुर 1.4, जुब्बड़हट्टी 4.0, बरठी 3.1, कसौली 3.8, सराहन 4.3 और नेरी में भी 3.5 डिग्री सेल्सियस रह गया है। 6 दिन साफ रहेगा मौसम मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले छह दिन तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान कहीं पर भी बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान नहीं है। इससे प्रदेशवासियों को अगले एक सप्ताह तक सूखी ठंड परेशान करती रहेगी। पहाड़ों पर जब तक अच्छी बारिश-बर्फबारी नहीं होती तब तक मैदानी इलाकों में कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा। मौसम विभाग ने भी अगले चार दिन तक कोहरे का यलो अलर्ट जारी कर रखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *