40 करोड़ से 16 किमी चनार-नरहरपुर रोड होगा चौड़ीकरण, 50 गांव को मिलेगा लाभ

भास्कर न्यूज | कांकेर चनार से नरहरपुर सड़क चौड़ीकरण कार्य 40 करोड़ की लागत से होना है। निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने ग्राम चनार में आयोजित एक समारोह में किया। कांकेर-नरहरपुर मार्ग में चनार से नरहरपुर तक सिंगल सड़क है जो कंडम हो चुकी है। सड़क चौड़ीकरण होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी तथा नरहरपुर-कांकेर के बीच आने जाने में आधा घंटा समय कम लगेगा। चनार से नरहरपुर 16 किमी सड़क चौड़ीकरण काम 40 करोड़ 22 लाख लागत से करने प्रशासकीय के साथ तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। भूमिपूजन ग्राम चनार के स्कूल मैदान में आयोजित एक समारोह में हुआ जिसमें कई गांव के सरपंच, उपसरपंच, ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि नरहरपुर मार्ग काफी सकरा है। लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही थी। क्षेत्र की जनता काफी समय से सड़क चौड़ीकरण की मांग कर रही थी। ग्रामीणों ने चुनाव के समय भी समस्या बताई थी। चुनाव के बाद से लगातार ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान करने प्रयास कर रहा था। लगातार प्रयासों से स्वीकृति मिल पाई तथा शीघ्र ही अब सड़क चौड़ीकरण काम शुरू होगा। चौड़ी सड़क बन जाने के बाद आवागमन को लेकर सुविधा होगी, दुर्घटनाओं पर भी विराम लगेगा। सड़क चौड़ीकरण की मांग पूरी होने से नरहरपुर क्षेत्र की जनता के साथ जनप्रतिनिधि भी काफी खुश हैं। सड़क चौड़ीकरण कार्य की स्वीकृति मिलने में डिप्टी सीएम अरूण साव का विशेष योगदान रहा है। कार्यादेश मिलने के साथ ही ठेकेदार ने भी काम शुरू कर दिया है इसके लिए ठेकेदार बधाई के पात्र हैं। सड़क निर्माण अच्छी गुणवत्ता से होना चाहिए। किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। आम जनता ही मेला परिवार: मै क्षेत्र की आम जनता को ही अपना परिवार मानता हूं। यदि कोई भी समस्या है, कोई मांग है, जरूर बताएं। विधायक आशाराम नेताम ने गांव चनार में सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की। कांकेर मत्स्य बोर्ड कल्याण संघ अध्यक्ष भरत मटियारा ने कहा कि लगातार विकास हुआ है। विकास के लिए पैसे की कभी कमी भाजपा सरकार में नही आयी है। नरहरपुर जनपद अध्यक्ष सोमन सिंह कावड़े, जनपद उपाध्यक्ष संजु गोपाल साहू ने कहा कांग्रेस के शासनकाल में जनता के साथ हम सबने सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर पदयात्रा भी निकाली थी। जनता के काफी प्रयास के बाद मांग पूरा हुआ है। क्षेत्र का तेजी से हो रहा है विकास: कांकेर नगरपालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक ने कहा कि कांकेर विधायक आशाराम नेताम के कार्यकाल में क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। नरहरपुर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ डी बिसेन ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कांकेर नगरपालिका उपाध्यक्ष उत्तम यादव, कांकेर पूर्व जनपद अध्यक्ष रामचरण कोर्राम, नरहरपुर जनपद सदस्य शिल्पा साहू, नरहरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष भास्कर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश संचेती, चनार सरपंच रविंद्र कावड़े, उपसरपंच मन्नु राम कावड़े, भाजपा नेता जतिन अटभैया, विवेक गुप्ता, प्रशांत यादव, कुणाल नायर उपस्थित थे। कार्य चनार से नरहरपुर सड़क चौड़ीकरण लंबाई 16 किमी। प्रशासकीय स्वीकृति 28 मार्च 2025 तकनीकी स्वीकृति 16 अप्रैल 2025 लागत 40 करोड़ 22 लाख वर्तमान चौड़ाई 3 मीटर डामर प्रस्तावित चौड़ाई 7 मीटर डामर के बाद दोनों ओर डेढ़ मीटर पटरी मार्ग में पुल पुलिया कुल 56 निर्माण पूर्ण 12 माह लाभांवित गांव 50

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *